#सीतापुर में दो हिस्ट्रीशीटरों समेत तीन शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी व जेवरात बरामद.

सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना मानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो हिस्ट्रीशीटरों सहित तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में उपनिरीक्षक कबीर अहमद खाँ की टीम ने रमपुरवा निवासी बौरा उर्फ हरीश हिस्ट्रीशीटर सं. 0171-A, ग्राम भुइलाकला निवासी फरमान हिस्ट्रीशीटर सं. 03-A और ग्राम भुड़कुड़ी निवासी उस्मान को दबोचा। इनके कब्जे से 15,100 रुपये नकद, तीन जोड़ी पायल, 12 बिछिया, एक अंगूठी और दो सोने की नथुनी बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। अभियुक्त बौरा के खिलाफ डकैती, लूट व गैंगस्टर समेत 17 मुकदमे, फरमान के खिलाफ चोरी व आर्म्स एक्ट के 7 मुकदमे और उस्मान के खिलाफ बलात्कार व चोरी समेत 8 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने संबंधित मुकदमों में बीएनएस की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर सभी को न्यायालय भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ